इस विषय को देखने के बाद आप लोग समझ ही गए होंगे की हम किस विषय पर बात करने वाले हैं। दोस्तों आप मैं से बहुत से लोग अगर ब्लॉगिंग की शुरुवात कर रहे हैं तो आपके मन मैं पहला विचार यह जरूर आता है की ब्लॉग किस भाषा मैं लिखे हिंदी या अंग्रेजी मैं आजकल हर कोई ब्लॉगिंग से पैसा कमाना चाहता है, पर उससे पहले आपको एक भाषा का चयन करना होता है जो बहुत लोगो को परेशान करता है की हिंदी मैं लिखूं या अंग्रेजी मैं अगर अंग्रेजी मैं लिखूंगा तो ज़्यादा पैसा कमा सकता हूँ?
सबसे पहले अपने मन से पैसे का ख्याल निकल लें और जिस भाषा मैं
आप कुशल हो या आपको महारथ हासिल हो जिसे आप अच्छे से बोल, लिख, और समझ सकते हों, उसी
भाषा का चयन करें। अब आप सबके मन मैं एक बात आ रही होगी की हिंदी सिर्फ भारत मैं जानी
जाती है जबकि अंग्रेजी तो पूरी दुनिया मैं तो क्यों ना अंग्रेजी मैं ब्लॉगिंग की जाये,
जिससे कमाई भी अच्छी होगी। यहां पर आपको एक बात समझने की जरुरत है की अगर आप हिंदी
मैं ब्लॉगिंग करते हों तो आपका मुकाबला सिर्फ उन लोगो से होगा जिनको हिंदी आती आती
होगी, अगर आप अंग्रेजी मैं ब्लॉगिंग करते हो तो आपका मुकाबला पूरी दुनिया के बड़े-बड़े
अंग्रेजी के ब्लॉगर से होगा। आप जानते हैं की अगर आपने किसी भी भाषा मैं कोई एक शब्द
की गलती की तो पूरा वाक्य बदल जाता है, जिसे पढ़ने वाले को आपका ब्लॉग समझ नहीं आएगी
और ना उसे कोई दिलचस्पी होगी आपके ब्लॉग पढ़ने मैं और वह दोबारा आपके ब्लॉग पर नहीं
आएगा। अगर आप चाहते हो की आपका ब्लॉग ज़्यादा से ज़्यादा लोग पढ़ें तो दोस्तों अगर अपने
कोई अच्छे विषय पर ब्लॉग बनाया है तो उसे हर कोई पढ़ेगा अतः अपने मन से ये ख्याल निकाल
दें की अपने हिंदी मैं ब्लॉग लिखा तो कैसे आपके ब्लॉग को पढ़ेगा सबसे दिलचस्प बात ये
है की आजकल बहुत से टूल हैं जो भाषा को अच्छे से परिवर्तित कर देती है।


0 Comments